
जब बारिश की पहली बूंदों से
मिटटी से खुशबू आती है
मुझे तुम्हारी याद आती है
जब ठंडी हवा उड़ती हुएं
मेरे कानो में कुछ बुदबुदा जाती है
मुझे तुम्हारी याद आती है
जब इस दुनिया की भीड़ में
ख़ुद को तनहा पाती हूँ
मुझे तुम्हारी याद आती है
जब झगड़ कर गुस्से से
फ़ोन मैं रख देती हूँ
मुझे तुम्हारी याद आती है
जब रात को इन आंखों से
नींद दूर भागती है
मुझे तुम्हारी याद आती है
जब ख़ुद को ख़ुद से
खफा पाती हूँ
मुझे तुम्हारी याद आती है
जब एक बच्चे की हस्सी से
चहरे पे मुस्कान आती है
मुझे तुम्हारी याद आती है
This is for him. My best friend, my confidante, my soulmate, my love.
1 comment:
ahem ahem....
o my my...
i tell u honestly, i m jealous of the guy...
the kinda love and respect he enjoys, anyone wud die for it...
very nice...
may god bless u both...
Post a Comment